The following sections are listed as exclusions in the
description of CGRF grievance categories above. Their
applicability and the appropriate legal forum should be
verified against the current Act and applicable regulations.
नीचे दी गई धाराएँ CGRF की शिकायत श्रेणियों के उपर्युक्त
विवरण में अपवर्जन के रूप में उल्लिखित हैं। इनकी प्रयोज्यता
तथा उचित कानूनी मंच की पुष्टि वर्तमान अधिनियम और लागू
विनियमों के अनुसार की जानी चाहिए।
| Section / धारा |
Subject and brief description | विषय एवं संक्षिप्त विवरण |
Section 126 धारा 126 |
Assessment for unauthorised use of electricity
Assessment of electricity charges where
unauthorised use is detected, subject to the
Act's provisions.
अनधिकृत विद्युत उपयोग का आकलन:
अनधिकृत तरीके से विद्युत उपयोग पाए जाने
पर विद्युत शुल्क का आकलन, जैसे मीटर से
छेड़छाड़, अनधिकृत माध्यम से उपयोग,
स्वीकृत उद्देश्य से अलग उपयोग अथवा
अनधिकृत परिसर में उपयोग।
|
Section 135 धारा 135 |
Theft of electricity
Provisions relating to dishonest abstraction,
consumption or use of electricity under the Act.
विद्युत चोरी:
विद्युत की चोरी से संबंधित प्रावधान,
जिसमें अधिनियम में निर्धारित शर्तों के
अधीन बेईमानी से विद्युत का उपयोग,
उपभोग या विद्युत प्राप्त करना शामिल है।
|
Section 136 धारा 136 |
Theft of electric lines and materials
Provisions relating to theft of electric lines
or materials used in electricity supply.
विद्युत लाइनों एवं सामग्री की चोरी:
विद्युत आपूर्ति में प्रयुक्त विद्युत
लाइनों या संबंधित सामग्री की चोरी से
संबंधित प्रावधान।
|
Section 137 धारा 137 |
Receiving stolen electric lines or materials
Provisions concerning dishonest receipt or
possession of stolen electric lines or materials,
subject to the statutory conditions.
चोरी की सामग्री प्राप्त करना:
निर्धारित वैधानिक शर्तों के अंतर्गत
चोरी की गई विद्युत लाइन या सामग्री को
बेईमानी से प्राप्त करने अथवा अपने पास
रखने से संबंधित प्रावधान।
|
Section 138 धारा 138 |
Unauthorised interference with meters or licensee's works
Provisions relating to unauthorised interference
with meters, electric lines or other works of
the licensee, in the circumstances specified
by the Act.
मीटर या लाइसेंसी के कार्यों में
अनधिकृत हस्तक्षेप:
मीटर, विद्युत लाइन या लाइसेंसी के अन्य
कार्यों में अनधिकृत हस्तक्षेप तथा
निर्धारित परिस्थितियों में अनधिकृत
पुनः संयोजन आदि से संबंधित प्रावधान।
|
Section 139 धारा 139 |
Negligently damaging electric works
Provisions concerning negligent breaking,
damaging or destruction of electricity-related
materials or works.
लापरवाही से विद्युत कार्यों को
क्षति पहुँचाना:
विद्युत आपूर्ति से संबंधित सामग्री को
लापरवाही से तोड़ने, नुकसान पहुँचाने या
क्षतिग्रस्त करने से संबंधित प्रावधान।
|
Section 143 धारा 143 |
Power to appoint an adjudicating officer
Provisions concerning appointment of an
adjudicating officer by the Commission for
specified matters under the Act.
निर्णयन की शक्ति:
अधिनियम के अंतर्गत निर्दिष्ट मामलों की
जाँच करने तथा निर्धारित परिस्थितियों में
दंड लगाने के लिए सक्षम आयोग द्वारा
निर्णायक अधिकारी नियुक्त करने का प्रावधान।
|
Section 152 धारा 152 |
Compounding of offences
Legal provisions for compounding specified
offences under the conditions laid down
in the Act.
अपराधों का शमन:
अधिनियम में निर्धारित शर्तों के अधीन
विद्युत चोरी सहित निर्दिष्ट अपराधों के
शमन की कानूनी व्यवस्था।
|
Section 161 धारा 161 |
Notice of accidents and inquiry
Provisions relating to reporting electrical
accidents and conducting inquiries in
accordance with the Act.
दुर्घटनाओं की सूचना एवं जाँच:
विद्युत दुर्घटनाओं की सूचना देने तथा
अधिनियम के अनुसार ऐसी दुर्घटनाओं की
जाँच से संबंधित प्रावधान।
|
Important note:
This page provides general information. The applicability
of each provision and the jurisdiction of a CGRF should be
determined from the Electricity Act, 2003, current regulations
and relevant orders.
महत्वपूर्ण सूचना:
यह पृष्ठ सामान्य जानकारी के लिए है। प्रत्येक धारा की
प्रयोज्यता तथा CGRF के क्षेत्राधिकार का निर्धारण
विद्युत अधिनियम, 2003, वर्तमान विनियमों और संबंधित
आदेशों के अनुसार किया जाना चाहिए।